शराब माफिया ने दी जान से मारने धमकी थाना जबेरा में महिलाओं ने सौंपा लिखित आवेदन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा ।1 दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले जबेरा थाना के अंतर्गत ग्राम डेलनखेड़ा की लगभग एक दर्जन महिलाएं जबेरा थाने पहुंची महिला लक्ष्मी ठाकुर पति अनारी सिंह ने लिखित आवेदन दिया कि ग्राम में शराब बेचने वाले व्यक्ति सौरभ झरिया पिता मुन्ना झरिया ने मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी एवं कहां की हम आप लोगों को उठवा लेंगे जान से मार देंगे उसने कहा हम गांजा भी बेचेंगे शराब भी बेचेगे जिसको जो करना हो हमारा कर ले सौरभ झरिया पर मुकदमा दर्ज करवाने हेतु गांव की एक दर्जन महिलाएं लक्ष्मी ठाकुर के साथ थाने पहुंची थाने में तैनात मुश्शी ने कहा अभी अपराध घटित नहीं हुआ है हम रिपोर्ट नहीं लिखेंगे जांच करेंगे पुलिस अपराध घटने का इंतजार कर रही है जिस घटना के गवाह है साक्ष मौजूद हो और पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करना संदेह के घेरे में आता है अगर 2 दिन के अंदर सौरभ झरिया पर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो दमोह एसपी कार्यालय के लिए गांव की बड़ी संख्या लोग पहुंचकर ज्ञापन देंगे भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह एव ग्राम पंचायत के सरपंच राघवेंद्र सिंह ने कहां की इन गरीब आदिवासी शराबियों से पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय मिलना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।
मुश्शी देवेंद्र रैकवार का कहना है कि हमनें इसी कोई बात नहीं की है घटना घटित होने के बाद कार्रवाई होगी रिपोर्ट दर्ज होगी।
- यू ↩︎



