मध्य प्रदेश
रोजगार सहायक संघ का गठन, राजेन्द्र यादव बने अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक सचिव संघ का गठन बुधवार को रोजगार सहायक सचिव संघ के तत्कालीन अध्यक्ष सुल्तान सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन हुआ।
55 रोजगार सहायक सचिवों ने अपनी नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष – राजेंद्र सिंह यादव पापड़ा, उपाध्यक्ष – प्रदीप गौर मवई , कोषाध्यक्ष – रामकुमार शर्मा पन्दरभटा एवं सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा चांदबढ़ को चुना है। कार्यकारणी में सभी सदस्यों का समावेश रहेगा। निर्वाचित पदाधिकारियों का साथी सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया।



