मध्य प्रदेश

शिक्षक बालकिशन पटेल हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया1
उमरियापान। जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेडा के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पचपेढी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक बालकिशन पटेल 43 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में बालकिशन पटेल को शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ एवं परिवारजनों की मौजूदगी रही। अंत में बैंडबाजों के साथ बालकिशन पटेल को विदा किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखन बागरी, डाइट व्याख्याता राजेंद्र असाटी, प्रमोद गौतम, सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक ( रिंकू ) मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, हेमंत सामल, सतेंद्र गौतम, शाला प्रभारी ज्योत्सना मेहरा, सूर्यकांत त्रिपाठी,जगत पटेल, आशीष चौरसिया, अवधेश पटेल, रविन्द्र दुबे, जगन पटेल, रोशनी पटेल, शिखा पांडेय , अतुल पटेल, परस राम तंतुवाय, बबिता कोल, जयंती सिंह, सुमन लता कोल, मनीषा बाजपेई, रविन्द्र बाजपेई, राकेश पाठक, दिलीप सैयाम सहित सैकड़ों शिक्षको सहित, सेवा निवृत्त शिक्षक बालकिशन पटेल के परिजन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन सूर्यकंत त्रिपाठी ने किया।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button