दो मंत्रियों के जिले सबसे अधिक अवैध शराब का कारोबार, खुलेआम बर्बाद हो रही है जनता

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदुखेड़ा । लगभग पूरे मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है जिससे ग्रामीण इलाकों के नवजवान बच्चे शराब के आदि हो रहे हैं।इस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोई शासन प्रसाशन पुलिस आवाज नही उठती हैं और ना ही कोई कार्यवाही करती है।भगबति मानव कल्याण संगठन के द्वारा जगह जगह पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकडवाती है।संगठन के सदस्यों ने बताया है कि भगवती मानव कल्याण संगठन के जनक हमारे गुरु श्री शक्ति पुत्र महराज जी ने इस अवैध नशा के विरुद्ध सम्पूर्ण भारत मे नशा विरोधी जन आंदोलन चलाया है जिसके तहत संगठन के कार्यकर्ता दिन रात जागकर अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाते है।राम सिंह लोधी ने बताया है कि
वर्तमान सरकार में दमोह जिले में दो मंत्री बने हुए हैं और इसी जिले में सबसे अधिक अवैध शराब का कारोबार चरम पर चल रहा है। दमोह जिले में जगह जगह गाड़ी भरकर अवैध शराब बाहर से आ रही है और दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में बेची जा रही है।जगदीश लोधी ने बताया है कि जगह जगह जो अवैध शराब बेची जा रही है वह पुलिस की मिलीभगत से सम्भव नही है।इस अवैध शराब के कारोबार से लाखों रुपये का जो मोटा मुनाफा होता है उसे सब मिल बाट कर खाते हैं। अवैध शराब को पकड़वाने के लिये कल भगबति मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने तेंदुखेड़ा से बीस किलोमीटर दूर तारादेही थाने के अंतर्गत ग्राम समनापुर में घेरा बन्दी कर के 38 पेटी अवैध शराब पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई। दिनाक 28/10/25 की शाम को करीब 5 बजे समनापुर के समीप एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेए 9452 की घेरा बन्दी की ओर वाहन की तलाशी ली तो गद्दा पल्ली के नीचे छिपा कर 38 पेटी अवैध शराब रखी थी जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था क्योंकि वाहन चालक के पास इसके कोई वेध दस्तावेज नही थे। अवैध शराब में 5 पेटी सादा प्लेन एवम 33 पेटी लाल मसाला की शराब थी।आरोपी का नाम आकाश पिता सर्वेश कुमार मेहरा निवासी पाटन का था आरोपी ने बताया कि यह शराब बेलखाडू से तारादेही के लिये लाई जा रही थी।पुलिस ने इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे कार्यवाही चल रही है।



