मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा सरकार में भाजपा का चक्काजाम, एसडीएम के हस्तक्षेप पर हुई एफआईआर दर्ज

सफाई दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा को ही करना पड़ा चक्काजाम
सिलवानी। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा थाने पहुंचकर सफाई दरोगा के खिलाफ पीड़ित दुकानदारों की ओर से एफआईआर की मांग को लेकर आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया। जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल प्रकरण दर्ज करने से इंकार कर दिया। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले थाने का घेराव कर नारेबाजी की और गतिरोध बढ़ने के बाद थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठकर चक्काजाम प्रारंभ कर दिया। जो शाम 6 बजे एसडीएम द्वारा सफाई दरोगा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हो सका।
फरियादी संदीप शैजवार पिता बालाराम शैजवार निवासी वार्ड 14 फल विक्रेता की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 351/3 और धारा 352 में मामला हुआ दर्ज।
हमेशा ही विवादों में रहती है दरोगा माला चंदेल। दोनों पति पत्नी पर सिलवानी थाने में हो गए मामले दर्ज। एक महिला की शिकायत पर दो दिन पूर्व ही हुआ दिलीप चंदेल पर मामला दर्ज।
माला चंदेल के पति दिलीप चंदेल भी अपने आपको मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी बताकर कर्मचारियों पर रोब झाड़ते है।
माला चंदेल भी मध्यप्रदेश शासन लिखे अपने लक्जरी वाहन में हूटर लगाकर चलने के लिए जानी जाती थी। एसडीएम हर्षल चौधरी ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल ही गाड़ी से हूटर निकलवाये थे। सफाई दरोगा माला चंदेल का हमेशा विवादों से चोली दामन का साथ रहा हैं।
ज्ञातव्य हो कि नगर परिषद की सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर और कालू मतांबर के खिलाफ गाली-गलौज का मामला दर्ज कराए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में बुधवार को सिलवानी थाने का घेराव किया गया। बाद में नाराज भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने राजमार्ग 44 पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।
घेराव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दरोगा माला चंदेल पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वही बुधवार कार्तिक पूर्णिमा होने से बड़ी संख्या में नर्मदा स्नान करने आने जाने वाले श्रद्धालुओ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद है।
बिना सूचना के रात 11 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची थी सफाई दरोगा
नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने जताई थी आपत्ति

नगर में नगर परिषद का प्रशासनिक कदम उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब सिलवानी नगर परिषद का अमला 13 अक्टूवर की रात 11 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। इस कार्यवाही को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उपाध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना था कि नगर परिषद का ऑफिस टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। ऐसे में देर रात बिना पूर्व सूचना और दुकानदारों को कोई जानकारी दिए, दुकानों को तोड़ देना सरासर गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा इस कार्रवाई में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और प्रभावित दुकानदारों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।
इस अचानक हुई कार्यवाही से दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा गया। कई व्यापारियों ने बताया कि वे अपनी दुकानें बंद कर घर जा चुके थे, और उन्हें सुबह जानकारी मिली कि उनकी दुकानों के हिस्से तोड़े जा चुके हैं।
इस मामले में सफाई दरोगा माला चंदेल द्वारा थाने में उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया गया था। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने कलेक्टर को पुनः आवेदन कार्यवाही की मांग की गई थी जिसकी पर मंगलवार को सफाई दरोगा माला चंदेल के आवेदन पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर, कालू मतांबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button