मध्य प्रदेश
पत्रकारिता दिवस पर थाना प्रभारी पूनम सविता ने पत्रकारों का किया सम्मान

सिलवानी। रविवार को थाने में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी पूनम सविता ने नगर के पत्रकारों का पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं, जो निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं।
टीआई पूनम सविता ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में जागरूकता और पारदर्शिता स्थापित करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने सम्मान के लिए थाना प्रभारी पूनम सविता का आभार व्यक्त किया।



