मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक और पंचायत सचिव की मिलीभगत, मजदूरी नाम सरकार राशि का बंदरबांट

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाले की ग्राम पंचायत करौंदी सिंगौरगढ़ में सरपंच सचिव के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है। जिसमें राजेश सिंह पिता मेघराज सिंह जो की माडनखेडा हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं और नियमानुसार अपने स्कूल में उपस्थित दर्ज किए हुए हैं और उन्हीं अतिथि शिक्षक के नाम पर सचिव के द्वारा 3 नवंबर 2025 में साफ सफाई मजदूरी के नाम 5000 हजार रुपए आहरण किए गए हैं अब सोचने वाली बात यह है कि अतिथि शिक्षक स्कूल में रोज पढ़ाने हाई स्कूल माडनडेखा में हाजरी रजिस्टर में रेगुलर जाने हस्ताक्षर पाए गए हैं। एक आदमी दो जगह कैसे काम कर सकता उस टाइम पर पंचायत में मजदूरी करते हैं इसमें ग्रामीणों ने शिकायत में बताया की अतिथि शिक्षक व पंचायत सचिव की मिलीभगत से पंचायत में विकास के नाम आई राशि का बंदरवाट किया गया है। जबकि यह राशि झिन्नीहार के रोड पर साफ सफाई के लिए निकली गई है जहां पर उस अतिथि शिक्षक ने ना कोई काम किया और ना ही वहां कोई काम हुआ।
इस संबंध में तेजगढ़ संकुल प्राचार्य अनरतर सिंह ने बताया कि राजेश सिंह अतिथि शिक्षक के माडनखेडा हाई स्कूल पदस्थ हैं रेगूलर हाई स्कूल में उपस्थित हो रहें।
जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा सीईओ मनीष बागरी का कहना है कि अगर अतिथि शिक्षक के नाम फर्जी तरीके पैसा निकाला गया है। जांच कर सरपंच सचिव के विरुद्ध कारवाई करूंगा।

Related Articles

Back to top button