मध्य प्रदेशमनोरंजन

ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी के 120 सदस्यीय दल ने किया शैक्षणिक भ्रमण

भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर व पिसनहारी की मढ़िया से हुए रूबरू
सिलवानी। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल, सिलवानी द्वारा भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर एवं पिसनहारी की मढ़िया का एक दिवसीय शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस 120 सदस्यीय दल में विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल रहे।
भेड़ाघाट पहुंचकर विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध जलप्रपात की अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता का अवलोकन किया। इसके बाद दल ने चौसठ योगिनी मंदिर का भ्रमण किया, जहां जर्मनी से आए विदेशी पर्यटकों ने छात्रों व शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया। विदेशी पर्यटक विद्यालय में सभी धर्मों के विद्यार्थियों को एक साथ अध्ययनरत देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता की सराहना की।
इसके पश्चात यात्रा पिसनहारी की मढ़िया तक जारी रही, जहां विद्यार्थियों ने 13 तीर्थ स्थलों का अवलोकन कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूरे भ्रमण के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, समूह कार्य, व्यवहारिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व से अवगत कराया गया।
प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में अनुभवात्मक सीखने, अवलोकन क्षमता, आत्मविश्वास तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सफल, सार्थक एवं सुरक्षित यात्रा हेतु सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button