ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मंडल रोड में संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत उप-ब्लॉक नोहटा में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नोहटा द्वारा मंडल रोड स्थित ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर चर्चा करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता नोहटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रजक ने की। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंह रोड, सत्येंद्र सिंह, केशव राय, बलदेव सिंह, भागचंद यादव, सुरेंद्रसिंह, चेतू सिंह, कल्याण पटेल, महेंद्र सिंह कमला प्रसाद, भल्लू सिंह, किशोरी प्रधान, अकबर खान, अजमत खान, छिदामी सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूती देने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



