निराश्रित गौवंश की तिल गुड़ खिलाकर की सेवा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दशहरे मैदान में तीन दोस्तों ने गौवंश की दुर्दशा से व्यथित होकर दशहरा मैदान पर बेजुबान जानवरों का एक रैन बसेरा बनाया था। जिसमें अत्यधिक सर्दी ठंड कोहरे की वजह से शीत लहर के चलते बेजुबान अगर आश्रय ले रहे हैं। ऐसे मवेशी समाजसेवियों द्वारा लगाए गए अलाव के पास रहते हैं ओर रात के समय रेन बसेरा में आ जाते हैं। राजस्व विभाग का अमला आज तहसीलदार प्रमोद उईक के नेतृत्व में दलबल के साथ रेन बसेरा पहुंचा जहां पर उन्होंने तिल मेथी ओर गुड़ के बने हुए लड्डू इन बेजुबान जानवरों के लिए खिलाए ओर दुर्घटनाओं से उन्हें बचाने के लिए उनके गले में रेडियम के बेल्ट एवं रेडियम की पट्टी सींगों पर लगाई ।
गई हैं। मवेशियों को हरा चारा दिया एवं 200 लड्डू बनवाएं और जानवरों को खिलाएं गए जिससे उनको सर्दी ना लगे ।
रेन बसेरा में सेव कर रहे लोगों की टीम ने कहा कि हम और हमारी टीम सलाम करती है बेगमगंज तहसीलदार प्रमोद उईक एवं उनकी टीम का।
पिछली खबर में निवेदन किया था मानव सेवा समिति से कि बेजुबान जानवरों के लिए पानी की टंकी की व्यवस्था की जाए तो मानव सेवा समिति के रमेश भार्गव के द्वारा आज पानी की टंकी रखवाई गई हम और हमारी टीम मानव सेवा समिति का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि यह परलोक सुधारने का मोका है इसलिए गौ सेवा में समय व्यतीत किया जा रहा है आप लोग भी आगे आए हाथ बढ़ाएं और गो सेवा करें थोड़ा सा समय निकाल कर।



