शासकीय आईटीआई संस्था विकास प्रबंधन समिति का गठन, वैभव चौरसिया बने सदस्य

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में संस्था विकास प्रबंधन समिति (आईडीएमसी) के गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत कटनी जिले के शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा, उमरियापान में समिति का विधिवत गठन किया गया।
आईटीआई प्राचार्य संतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर द्वारा बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया को संस्था विकास प्रबंधन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर वैभव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में आईटीआई भवन निर्माण, नए ट्रेड प्रारंभ करने तथा संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
वैभव चौरसिया की नियुक्ति पर जिला मंत्री प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, गोविंद प्रताप सिंह, बसंत चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, मनीष सिंह बागरी, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, सुशांत चौरसिया, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, दिनेश असाटी, बड्डा गुप्ता, संदीप सोनी, अंकित झारिया, राकेश त्रिपाठी, सुलभ त्रिपाठी, नंदू नामदेव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



