मध्य प्रदेश

बाल श्रम रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना पर दिया गया मार्गदर्शन
रिपोर्टर : प्रियंका गौर
मंडीदीप। नगर पालिका मंडीदीप में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, रायसेन जिला के मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान अंतर्गत किया गया, जिसमें मंडीदीप क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक धाराओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
वहीं जिला श्रम अधिकारी महदेले ने बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए उद्योग प्रतिनिधियों से बाल श्रम के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों तथा विकासखंड स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक भारती सियोते, जयंती ठाकुर, आशा खेमचंदानी, आरती वर्मा, मनीषा सावले, मनीषा पाटिल, शोभा चौहान एवं उपाकिरण पंडारे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुपोषित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पोषण किट का वितरण भी किया गया।
यह कार्यशाला बाल श्रम रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button