मध्य प्रदेश

मार्ग परिवर्तित को लेकर खाद्य परिवहन अधिकृत प्रतिनिधि मंडल ने SDM को सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
मंडीदीप । आये दिन नगर मण्डीदीप में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे रहवासियों और व्यापारियो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है शहर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे माल गोदाम का पहुंच मार्ग की है जो वर्तमान समय में शहर के मुख्य बाज़ार से गुज़रता है जिसके कारण रहवासियों व्यापारियों सहित परिवहन के आवागमन में भारी दिक्कत होती है इस मार्ग को परिवर्तित कराने व नवीन रास्ता कंटेनर डिपो के पास से देने भारतीय खाध निगम नागरिक आपूर्ति निगम एवं खाद्य परिवहन के अधिकृत प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय अधिकारी गौहरगंज चंद्रशेखर श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा । साथ ही इस समस्या से अवगत कराया व रेलवे माल गोदाम के पहुँच मार्ग को परिवर्तित करने की मांग की।
इस अवसर पर राकेश मित्तल, राजेश गोयंका, राजीव जैन, इक़बाल भाई , नाहर, बशीर ख़ान, निखिल मित्तल, रितेश मित्तल, नीलेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button