क्राइम

बच्चे का अपहरणकर्ता ने पिता को दी धमकी, मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के नाती का अपहरणकर्ता पर जमानत पर रिहा होकर आने पर बच्चे के पिता ने लगाया धमकी देने का आरोप। पुलिस में कराया मामला दर्ज।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पलोहा निवासी योगेंद्र पटेल पिता स्वर्गीय बसंत पटेल जोकि क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के चाचा स्व.गंगा प्रसाद पटेल मंझलेवीर के स्वर्गीय पुत्र बसंत पटेल के पुत्र होकर उनके रिश्ते के नाती है ।
उनके दो वर्षीय पुत्र दिव्यांम पटेल का 29 मई 2025 को उनकी ही बुआ के पुत्र अरविंद पटेल द्वारा फिरौती की लालच में अपने दो साथियों के साथ अपहरण कर लिया गया था।
उक्त घटना से प्रदेश भर में सनसनी फैल गई थी तब पुलिस तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर बालक को सुरक्षित छिंदवाड़ा जिले के एक गांव से बरामद कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। अरविंद पटेल सहित उसके दो सहयोगी उक्त प्रकरण में जेल चले गए थे लेकिन जेल से 9 माह बाद जमानत पर रिहा होकर आए अरविंद पटेल के खिलाफ फरियादी योगेंद्र पटेल द्वारा पुलिस को शिकायत की गई की कि जमानत पर आने के बाद अरविंद पटेल उनके घर के चक्कर लगा रहा है और राजीनामा के लिए दवाब बन रहा है।
मंगलवार को अरविंद पटेल उनके घर के आसपास चक्कर लगाने लगा और अचानक उनसे सामना होते ही अभद्र गालियां देते हुए राजीनामा का दबाव बनाकर धमकी दी कि यदि राजीनामा नहीं किया तो जान से मारकर फेंक देंगे।
घटना के समय उपस्थित दो चश्मदीद गवाहों की गवाही भी फरियादी द्वारा कराई गई है।
फरियादी योगेंद्र पटेल ने बताया कि ग्राम पलोहा में भोपाल रोड पर उनका मकान है जो कि उन्होंने अपनी बुआ के पुत्र अरविंद पटेल को ऊपरी मंजिल किराए पर रहने को दी थी। लेकिन अरविंद द्वारा उनके दो वर्षीय पुत्र दिव्यांम पटेल का अपहरण की घटना के बाद जब वह जेल चला गया था तो उसका परिवार मकान खाली करके चला गया था।
पुलिस ने फरियादी योगेंद्र पटेल की रिपोर्ट पर आरोपित अरविंद पटेल के खिलाफ में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button