क्राइम

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच पेटी शराब जब्त, एक आरोपी फरार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । फुटेरा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुगनी खान के घर से पाँच पेटी अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार जब्त की गई शराब आरोपी अनिल शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई बताई जा रही है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
यह पूरी कार्रवाई फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसके दौरान अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी मुगनी खान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, वहीं फरार आरोपी अनिल शर्मा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button