तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत कर बस को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया

सिलवानी। रामलला सरकार के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों का सिलवानी क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी तीर्थ यात्रियों का फूल-मालाओं और तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
इस अवसर पर सिलवानी क्षेत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी, आनंद सहारिया, सत्तू यादव सहित नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद बस को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया, जहां तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन करेंगे।



