21 वर्षों में प्रदेश में सबसे कम विकास कटनी जिले में : करणसिंह चौहान

मुख्यमंत्री के आगमन पर शा.मेडिकल इंजीनियरिंग नर्सिंग कॉलेज एयरपोर्ट की मांग
चाकू बाजी, क्रिकेट सट्टा, स्मैक को रोकने SIT गठित हो
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री मोहन यादव के 14 मार्च को कटनी जिले के बरही आगमन पर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि पिछले 21 वर्षों से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के पूरे मध्य प्रदेश में सबसे कम विकास कटनी जिले में हुआ है।
उन्होंने आग्रह किया कि कटनी जिले की प्रमुख मांगो के निराकरण पत्र के माध्यम से बताया कि कटनी जिले की बहुप्रतीक्षित मांग कटनी शासकीय मेडिकल कॉलेज, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के उप कार्यालय की घोषणा का इंतजार आपके कटनी आगमन पर कटनी जिले की जनता कर रही है।
कटनी देश के प्रमुख रेल जंक्शन रेल यार्ड एवं चार रेलवे स्टेशन वाला एकमात्र रेल जंक्शन है जहां पर ट्रेनों को साफ सफाई हेतु वाशिंग पिट की स्थापना पूर्व के वर्षों में थी जो कई वर्षों से बंद है आपसे आग्रह है कि प्रधानमंत्री जी एवं रेल मंत्री जी से चर्चा कर कर पुराने बंद पड़े वाशिंग पिट का नव निर्माण कर प्रारंभ कराने की कार्रवाई की घोषणा करें जिससे कटनी से महानगरों तक ट्रेन प्रारंभ हो सके।
कटनी जिले में गांव-गांव बिक रही अवैध शराब के कारण छात्राओं व महिलाओं को घर से निकलना दूभर हो रहा है कटनी प्रदेश का अवैध शराब, जुआ,सट्टा,स्मैक का प्रमुख अड्डा बन गया है चाकू बाजी की घटना में कटनी प्रदेश में अव्वल स्थान में है कृपया एसआईटी गठित करने के निर्देश देने की कृपा करें।
पिछले 20 वर्षों से मई अप्रैल मई जून में कटनी शहर में पेयजल की बेहद कमी होती है कटनी नगर निगम क्षेत्र में सप्ताह में 2 दिन सप्लाई होने लगती है एकमात्र कटाई घाट बैराज जिसमें बरसात का पानी स्टोर रहता है अगर इससे बिलहरी तरफ से नर्मदा नहर से जोड़ दिया जाए तो हमेशा के लिए कटनी शहर की पेयजल समस्या हल होगी ।
कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के अधिकतर ट्रांसफार्मर खराब है जिससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं शासन ट्रांसफार्मर बदलने में असफल है किसान हैरान एवं परेशान है ।
पिछले 20 वर्षों से कटनी में नर्मदा जी का जल पहुंचाने में शासन अभी तक असफल क्यों है आपके द्वारा तत्काल जांच के आदेश की घोषणा का हम सबको इंतजार है ।
कटनी जिले में एयरपोर्ट का सपना कई बार दिखाया गया परंतु आज तक कुछ नहीं हुआ कृपया कटनी में एयरपोर्ट बनाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मेहरबानी करें ।



