धार्मिकमध्य प्रदेश

सिलौंडी में श्री कालिका पुराण कथा का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में श्री कालिका पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया ।
कलश यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई । यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी मढ़िया, श्री बालाजी मंदिर और छोटी मढ़िया पहुंची, जहां से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची।
कलश यात्रा में माताएं बहनें और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास पंडित रूदांत शास्त्री जी महाराज ने श्री कालिका पुराण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्री कालिका पुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है।
आगामी दिनों में कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।

Related Articles

Back to top button