मध्य प्रदेश

राम नवमी शोभायात्रा को लेकर सिलवानी में आज महत्वपूर्ण बैठक

सिलवानी। नगर में आगामी राम नवमी के पावन पर्व पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंगल भवन, बजरंग चौराहा, सिलवानी में आयोजित होगी।
बैठक में शोभायात्रा के संभावित मार्ग, आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाएं, सुरक्षा इंतजाम तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने सकल सनातन समाज रघुवंशी समाज बजरंग दल, हिंदू उत्सव समिति सहित सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ताकि राम नवमी का पर्व पूरे नगर में श्रद्धा उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रघुवर पटैल ग्राम पठा एवं कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल पिपरिया सिलवानी ने सभी नागरिकों से बैठक में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। वहीं रघुवंशी समाज के संभाग मीडिया प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजीव रघुवंशी ने बताया कि यह आयोजन सकल सनातन समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने भी सभी नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button