राज्य स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता 2026 में रायसेन लागोरी संघ ने जीते तीन रजत, एक कांस्य पदक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश लागोरी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लागोरी प्रतियोगिता का आयोजन वनखेड़ी जिला नर्मदापुरम में दिनांक 20-21 मार्च 2026 को किया गया । जिसमें पहली बार रायसेन लागोरी दल अपनी सहभागिता कर सब जूनियर बालक वर्ग में रजत पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक, जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक, एवं जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता । इसके साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता के लिए किया गया।
रायसेन लागोरी संघ के सचिव डॉ अक्षय लोधी एवं कोषाध्यक्ष आदर्श लोधी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस जीत पर पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने वर्चुअल जुड़कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह एवं खेल युवा कल्याण विभाग बेगमगंज द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को और खेल सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया । लागोरी संघ रायसेन के अध्यक्ष लोकेंद्र लोधी जनपद सदस्य एवं उपाध्यक्ष अजय जाट नगर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए नगर के वरिष्ठ खेल प्रेमी रामगोपाल नेमा(रिटायर्ड खेल शिक्षक, विक्रम ठाकुर खेल शिक्षक, राहुल कुशवाहा प्रशिक्षक, ओमकार रैकवार खेल शिक्षक, सुभाष रैकवार युवा समन्वयक, आशीष लोधी, मयंक जाट, विनय जाट, वीरसिंह वाशु उपस्थित रहे एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। लागोरी दल के व्यवस्थापक के रूप में संस्कार तोमर, सत्यम लोधी, सिद्धार्थ, वैष्णवी, प्रजापति, संध्या , अजय ठाकुर का जिला लागोरी संघ ने आभार व्यक्त किया।



