मध्य प्रदेश

उमरियापान पुलिस ने 3 अपहृत बालिकाओं व 2 गुमशुदा महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिनों के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 अपहृत बालिकाओं एवं 2 गुमशुदा महिलाओं को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें अपहृत बालक बालिकाओं एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में उमरियापान थाना की विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम को जबलपुर, खरगोन, पुणे (महाराष्ट्र), औरंगाबाद एवं नागपुर जैसे विभिन्न शहरों में रवाना किया गया था। टीम ने सतत प्रयास करते हुए अपराध क्रमांक 317/2025, 06/2026, 30/2026 (धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित 3 अपहृत बालिकाओं तथा गुम इंसान क्रमांक 13/2024 एवं 14/2026 से संबंधित 2 महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया।
दस्तयाबी के बाद सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजनों को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने उमरियापान पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, अजय सिंह, आरक्षक योगेश पटेल के साथ-साथ साइबर सेल कटनी से आरक्षक शुभम गौतम, अमित श्रीपाल एवं सतेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रही।
उमरियापान पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button