चौरसिया समाज के दो दिवसीय सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मे युवक युवतियो के होगे परिचय और लिये जायेगें सात फेरे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज के समरसता समागम मेले में अगले माह होने जा रहे दो दिवसीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन मे प्रथम दिवस युवक युवतियो के मंचीय परिचय होगे तथा दूसरे दिन सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम मे तैयार जोडे परिणय सूत्र मे आबध्द होगे .
इस आशय की जानकारी देते हुए चौरसिया समाज सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया पहलवान ने बताया है कि काकागंज पुरव्याऊ वार्ड सागर स्थित मां महलवार देवी मंदिर चौरसिया पान बरेजा परिसर में हर साल की तरह इस बार भी आगामी अप्रैल माह की 25 एवं 26 तारीख शनिवार रविवार को 32वां अखिल भारतीय स्तर का दो दिवसीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम रखे गये है। इस बार सम्मेलन मे सम्पन्न होने वाले आदर्श विवाह मे प्रत्येक जोडे को कल्पधाम ग्रुप के चेयरमेंन इंजि ,रमेश चौरसिया व्दारा 21000रु की राशि प्रदान की जावेगी सागर संगम पत्रिका के परचे मे भूलवश सम्मेलन की तारीख 24 व 25,अप्रैल छप गई थि जिसमें सुधारकर,, 25 व 26 अप्रैल 2026 शनिवार व रविवार पढा जावे , सम्मेलन समिति ने सभी सामाजिक बन्धुओं से सम्मेलन की सफलता की कामना की है।



