धार्मिक

उमरियापान में दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह निकला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर उमरियापान नगर में शनिवार शाम भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया, दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह शाम 7 बजे धूमधाम के साथ निकाला गया । नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।
दुर्गा चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर, बरातरे, आजाद चौक से चल समारोह के दौरान “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
चल समारोह में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते और नाचते-गाते हुए मातारानी की भावभीनी विदाई करते नजर आए।
इस वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान नगर में 5 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं । नौ दिनों तक विभिन्न दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, कन्या भोज और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नवरात्र के समापन अवसर पर बालाजी हनुमान मंदिर परिसर, खेर माता मंदिर, नई बस्ती, वंशकार मोहल्ला एवं पकरिया धाम सहित विभिन्न स्थानों से माता महाकाली एवं दुर्गा प्रतिमाओं के चल समारोह में शामिल रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई, बरातरे और आजाद चौक—से होकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
वहीं सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे । पुलिस की सक्रियता के चलते चल समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button