मध्य प्रदेश
गौरझामर घुसयाना सीसी रोड निर्माण मे भारी भृष्टाचार, मिट्टी धूल मिश्रित डस्ट का खुलकर उपयोग
नागरिको ने किया विरोध
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । लोक निर्माण विभाग व्दारा मेंनरोड से पुलिस थाना के पीछे से फूलबाग होते हुए घुसयाना वार्ड से बजरिया खचामुहल्ला को जोडने वाला नया रोड बनाया जा रहा, करोडो रुपयो की लागत के सीसी रोड मे भारी अनियमितताये व भृष्टाचार की शिकायते मिली है। नागरिको ने बताया है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार व्दारा रेत की जगह खुलेआम मिट्टी धूल मिश्रित डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। रोड मे लोहे की छडे भी नही डाली जा रही है जिससे रोड की गुणबत्ता व परिपक्वता पर प्रश्न चिंन्ह लग रहे है। लोगो का कहना है की यदि रेत की जगह डस्ट लगाई जायेगी और लोहा नही लगाया जाता तो इसका तीव्र विरोध किया जावेगा अधिकारी इस ओर तत्काल ध्यान दे।



