जल संरक्षण को लेकर खमेरा में श्रमदान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

सिलवानी। जल गंगा संवर्धन अभियान 2025-26 के तहत जनपद पंचायत सिलवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत खमेरा में जल संरक्षण को लेकर विशेष पहल की गई। इस दौरान नकती नदी के तट एवं ग्राम के तालाब पर श्रमदान कर साफ-सफाई एवं जल स्रोतों के संरक्षण का कार्य किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सिलवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल शपथ दिलाई गई। साथ ही जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन एवं जल संग्रहण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।



