मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर महाकौशल चौरसिया समाज का विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । महाकौशल चौरसिया संघ एवं महाकौशल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चौरसिया मंगल भवन में भव्य सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही आन, बान और शान के साथ किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।सम्मेलन ने अपनी स्वर्णिम परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 6 नवयुगलों का विवाह सम्पन्न कराया, जिन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही मंच के माध्यम से लगभग 300 विवाह योग्य युवक- युवतियों का परिचय (बायोडाटा) सम्मेलन भी कराया गया, जिससे समाज में वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे एवं समाजसेवी आनंद चौरसिया ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर शैलेश चौरसिया ने समाज को एक सूत्र में बांधकर निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया । वहीं, महिला मंडल की प्रमुख साधना चौरसिया एवं उनकी टीम ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष चौरसिया, के.के. चौरसिया, सुनील चौरसिया एवं राकेश चौरसिया द्वारा किया गया, जबकि महिला मंडल की ओर से रीना चौरसिया एवं दर्शना चौरसिया ने संचालन में सहयोग दिया।समाज के इस भव्य आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को मजबूत किया, बल्कि नई पीढ़ी के लिए विवाह के सरल एवं सामूहिक स्वरूप को भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button