मध्य प्रदेश

थाना प्रभारी अमित मिश्रा लाइन अटैच, अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह। पुलिस विभाग में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक सुरतकीर्ति सोमवंशी ने शनिवार देर रात थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक अमित मिश्रा को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र दमोह संबद्ध (लाइन अटैच) कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय पर अपेक्षित कार्रवाई न करना, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतना तथा संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए एसडीओपी पथरिया को निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कर 7 दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आदेश में संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक पालन हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button