क्राइम
तहसील कार्यालय का बाबू 9500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 80000 रुपये की रखी थी मांग।

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
रीवा । मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भ्रस्टाचार थमने का नाम नही ले रहा है अधिकारी कर्मचारी खुले आम आम जनता के साथ लूट कर रहे है, यहां पर ये हालत तब है जब जिला कलेक्टर द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है, जिसके खिलाफ भ्रस्टाचार के पुजारी एक जुट होकर उनका विरोध करने लगते है।
रीवा लोकायुक्त ने इसी तरह के भ्रस्टाचार पर प्रहार करते हुए आज जिले के त्योंथर तहसील में रीवा लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए त्यौंथर तहसील कार्यालय में पदस्थ भ्रष्ट बाबू अनिल त्रिपाठी को 9500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।



