क्राइम

सर्वोदयश्री वेयरहाउस से हुई करोड़ों की मूंग हेराफेरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

400 बोरी मूंग एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद

सिलवानी । रायसेन पुलिस द्वारा सर्वोदयश्री वेयरहाउस नीगरी से बड़ी मात्रा में मूंग गबन एवं हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 बोरी मूंग एवं घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है।सर्वोदयश्री वेयरहाउस नीगरी से बिना ताला टूटे 1760 बोरी (लगभग 880 क्विंटल) मूंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹73,60,000/- है, गायब होने एवं हेराफेरी किए जाने संबंधी शिकायत पर अपर कलेक्टर रायसेन द्वारा जांच की गई। जांच उपरांत प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन, जिला रायसेन द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सिलवानी में आरोपीगणएकता जैन (गोदाम मालिक)अर्पित जैन (गोदाम संचालक)अवधेश गौर (शाखा प्रबंधक, म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन, शाखा सिलवानी) के विरुद्ध अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 316(2), 316(3), 316(5), 318(3), 61(2), 3(5) बीएनएस, धारा 23 मध्यप्रदेश कृषि भंडारगृह अधिनियम एवं धारा 13(1)(a), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता द्वारा एसडीओपी सिलवानी कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किया गया है। जिनमें अर्पित जैन पिता स्व. अनिल कुमार जैन*, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, सिलवानी, नफीस खान पिता रसीद खान (पठान), उम्र 42 वर्ष, निवासी छोटी मस्जिद के पास, सिलवानी, कासिम अली पिता रोशन अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, पंचपीर मोहल्ला, सिलवानी, लखन गौर पिता लीलाधर गौर उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चिरचिटा, वर्तमान महावीर कॉलोनी, सिलवानी, सीताराम पाल पिता हरीनारायण पाल, उम्र 42 साल, निवासी ग्राम खेरी, थाना सिलवानी।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 400 बोरी मूंग एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की पिकअप वाहन जप्त की गई है।उक्त कार्रवाई में एसडीओपी श्री कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत परते, उप निरीक्षक कविता यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्णपाल चंदेल, भोजपाल शर्मा, सुरेन्द्र धाकड़, प्रधान आरक्षक अजीत राय, आरक्षक अरविन्द, आकाश, विक्रम, रजनीकांत, अनिल, अमित, सुनील एवं सैनिक अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button