मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा रोजगार शिविर में 48 अभ्यर्थियों को मिला ज्वाइनिंग लेटर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी एसआईएस प्राइवेट लिमिटेड, सिंगरौली ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न की ।
रोजगार शिविर में विकासखंड ढीमरखेड़ा के 145 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन कराया। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक चरणों के बाद 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । चयनित युवाओं को मौके पर ही जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे रोजगार शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला रोजगार कार्यालय से अनिल कुमार तिवारी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जया कोष्ठी का विशेष योगदान रहा ।
जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्वकर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारें।

Related Articles

Back to top button