पर्यावरणमध्य प्रदेश

वरिष्ठ समाजसेवी स्व. लक्ष्मी नारायण साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर परिजनों ने किया पौधरोपण

सिलवानी। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण साहू (पुज्जक) की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने उनकी स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
परिजनों ने कहा कि स्व. लक्ष्मी नारायण साहू का जीवन समाज सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से यह पौधरोपण किया गया है।
इस अवसर पर परिवारजनों ने स्वर्गीय साहू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश भी है।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने भी पौधरोपण में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और स्व. लक्ष्मी नारायण साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button