धार्मिकमध्य प्रदेश

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत सिहोरा में निकली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । संपूर्ण भारत में चल रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत सोमवार को सिहोरा नगर में गौ माता की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान की मांग को लेकर रैली निकाली गई । रैली के माध्यम से केंद्र सरकार से गौ संरक्षण के लिए सशक्त एवं कठोर कानून बनाने तथा गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’, ‘राष्ट्र आराध्य’ अथवा ‘राष्ट्र धरोहर’ का सम्मान प्रदान करने की मांग की गई ।
रैली के पश्चात राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया । ज्ञापन में केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गौचर बोर्ड के गठन सहित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई ।
कार्यक्रम में अभियान के प्रमुख अनिल जैन, राकेश पहाड़िया, अरुण जैन, यतेंद्र जैन, दिनेश गुप्ता, नितेश खारिया, संतोष वर्मा, कालूराम चौरसिया, कल्लू जैन, संजय जैन, राकेश मालवीय, श्याम चौरसिया, अशोक शर्मा, तीरथ ठाकुर, शिवचरण दहिया, रवि सेठ सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने गौ संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने और जनजागरण के माध्यम से समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Back to top button