शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने किया हंगामा
रायसेन । रायसेन जिला मुख्यालय पर शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने किया जमकर हंगामा। एक ओर पुलिस जहां नशे से दूरी जैसा पवित्र अभियान चला रही है, वही पुलिस कर्मचारी ही मानवता की मर्यादा तार तार कर अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते नजर आ रहे है।
बस स्टैंड के पास शराब पीने के बाद दुकान के सामने ही की पेशाब। और शराब पीकर पुलिस कर्मी ने उतारी अपनी पेंट।
शराब पीकर पुलिस कर्मी शराब की दुकान के पास ही पड़ा रहा।
शराबी पुलिसकर्मी का नाम ओ पी बरखड़े है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने शराबी पुलिसकर्मी का बनाया वीडियो।
शराब के नशे में सड़क किनारे पर पड़े पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल।
शराबी पुलिसकर्मी ने पुलिस की मर्यादा को किया तार तार।
लगभग आधे घंटे तक पुलिसकर्मी की चलती रहीं हरकते।
कोतवाली से महज एक किलोमीटरदूर स्थित है शराब दुकान।
रायसेन कोतवाली का पूरा मामला बताया जा रहा है।



