मध्य प्रदेश

शुक्रवार से शुरू होगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तीन दिवसीय प्रांत बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की तीन दिवसीय प्रांत बैठक शुक्रवार से कटनी स्थित दिव्यांचल मैरिज गार्डन में प्रारंभ होगी। बैठक में मध्य प्रदेश प्रांत के विभिन्न जिलों से संगठन के प्रांत, विभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े विभिन्न विषयों सहित आगामी प्रांत स्तरीय कार्यक्रमों पर विस्तृत वैचारिक मंथन किया जाएगा। यह बैठक प्रत्येक छह माह में आयोजित की जाती है, जिसमें संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति तैयार की जाती है।
जिला पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । बाहर से आने वाले पदाधिकारियों के ठहरने, भोजन, पंजीयन, बैठक स्थल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। बैठक के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रांत बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ कार्यकर्ताओं में समन्वय और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी ।

Related Articles

Back to top button