न्यू सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण को लेकर धरना- प्रदर्शन

सिलवानी। न्यू सांदीपनि विद्यालय परिसर में विद्यालय भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग उठाई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भवन निर्माण में देरी के कारण विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाओं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुचारु शिक्षण व्यवस्था के लिए विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाना आवश्यक है।
धरने के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में भवन को पूर्ण कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।



