मध्य प्रदेश

अनिल चौरसिया चौरसिया समाज मंडीदीप के अध्यक्ष निर्वाचित

मंडीदीप। सोमवार को नागपंचमी चौरसिया दिवस के शुभ अवसर पर चल समारोह के उपरांत समाज से उपस्थित समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से अनिल चौरसिया जी को आगामी 2 वर्षों के चौरसिया समाज मंडीदीप का अध्यक्ष घोषित किया गया । एवं रामभूषण चौरसिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल चौरसिया को समाज से वरिष्ठ समाज नेत्री डॉ संगीता चौरसिया ने माला व फट्का पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में रामभूषण चौरसिया को कोषाध्यक्ष का भी स्वागत किया गया।बधाई देने वालो में राजा चौरसिया, टीकाराम चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, प्रीति चौरसिया आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button