मध्य प्रदेश

अनिल सिंह बागरी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी के संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही जिले में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में अनिल सिंह बागरी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कटनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अनिल सिंह बागरी की नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग संगठन प्रभारी राहुल कोठारी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के निर्देशानुसार की गई । वहीं संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की सहमति तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार अहिरवार की अनुशंसा पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है ।
जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद अनिल सिंह बागरी ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे । साथ ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही ।
अनिक सिंह बागरी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनिल सिंह बागरी के जिला उपाध्यक्ष बनने से अनुसूचित जाति मोर्चा को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी ।

Related Articles

Back to top button