मध्य प्रदेश

पथवारी में प्राचार्य जगदम्बा प्रसाद तिवारी को भावभीनी विदाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय माध्यमिक शाला पथवारी में गुरुवार को संस्था के प्राचार्य जगदंबा प्रसाद तिवारी का विदाई समारोह भावुक वातावरण में आयोजित किया गया । विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने जगदंबा प्रसाद तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
जगदंबा प्रसाद तिवारी वर्ष 2018 में शासकीय माध्यमिक शाला पथवारी में पदस्थ हुए थे। करीब आठ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों की सीख देने में भी उनका योगदान रहा।
हाल ही में बड़वारा ब्लॉक में बीएसी (ब्लॉक अकादमिक कोऑर्डिनेटर) पद पर पदोन्नति होने के बाद उन्होंने विद्यालय से विदाई ली । समारोह में बच्चों ने केक काटकर उन्हें विदाई दी । विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने श्रीफल, साल, गमछा, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसी बशक ने जगदंबा प्रसाद तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन प्रधानाध्यापक मिथिलेश पुरी गोस्वामी ने किया ।
इस अवसर पर लक्ष्मी गुप्ता, अभिषेक तिवारी, सपना सिंह, देववती सिंह, गणेश पुरी गोस्वामी, शुभा गोस्वामी, विद्या सिंह मार्को, संतोषी बाई गोस्वामी, रजनी गोस्वामी सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button