शक्कर की मिठास हुई कड़वी, एक महीने में बढ़े बीस रूपये दाम

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । त्यौहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही शक्कर के दामों में तेजी ने मिठास को कड़वा कर दिया है। पिछले एक महीने में शक्कर के थोक भाव करीब 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। जुलाई में जहां शक्कर करीब 42 रुपए किलो बिक रही थी। वहीं अब भाव बढ़कर करीब 62 रुपए किलो पहुंच गए हैं। किराना व्यापारी डालचंद साहू नीलेश नेमा के अनुसार आने वाले दिनों में भी कीमतों में 8 से 10 रुपए प्रति किलो तक और तेजी की संभावना बनी हुई है।
शक्कर के दाम बढ़ने से हुईं मिठाई भी महंगी
शक्कर के दाम बढ़ने का सीधा असर त्यौहारों पर बनने वाली मिठाइयों पर पड़ने की आशंका है। रक्षाबंधन सहित आगामी त्यौहारों में मिठाई की मांग बढ़ने के साथ ही शक्कर की खपत भी बढ़ेगी। ऐसे में यदि कीमतों में और इजाफा होता है तो मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है ।
त्यौहारों में मांग बढ़ने से और तेजी की आशंका
रक्षाबंधन के त्यौहार के दौरान मिठाइयों की मांग सबसे अधिक रहती है
घरेलू बजट पर पड़ेगा।
15 दिन में ही 14 से 16 रुपए तक बढ़े भाव
किराना व्यापारीयों के मुताबिक त्यौहार नजदीक आते ही शक्कर की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले करीब 15 दिनों में ही शक्कर के भाव में 14 से 16 रुपए प्रति किलो तक की बड़े है ।
जुलाई के मुकाबले एक महीने में कीमत करीब 20 रुपए बढ़ गई है। बाजार में शक्कर और साबूदाने जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं में भी तेजी दिखाई दे रही है।
किराना व्यापारियों का कहना है कि इस साल यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में शक्कर के भाव 70 से 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में त्यौहारों पर मिठाई खरीदने के लिए लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ सकती है।
गन्ने की फसल प्रभावित होने से शक्कर का उत्पादन कम हुआ है। इसके अलावा एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का उपयोग बढ़ने से भी शक्कर की उपलब्धता पर इस असर पड़ा है। मांग बढ़ने और आपूर्ति सीमित होने के कारण बाजार में कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।



