रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए रायसेन जिले के नगर देवरी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों और नगरवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
बैठक में नगर की सबसे प्रमुख समस्या गोवंश के जगह-जगह सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठे रहने की सामने आई। नागरिकों ने बताया कि सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश के बैठे रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने त्योहारों को देखते हुए गोवंश की समस्या के निराकरण की मांग रखी।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने सभी से आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की तथा नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में देवरी तहसीलदार, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट नितेश रघुवंशी व नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, एल्डरमैन यशपाल राजपूत, पार्षद बलवंत रघुवंशी, पार्षद अशोक मामा, मोहम्मद खाल वन विभाग से अवस्थी, कोटी राम बघेल, पत्रकार प्रशांत जोशी, राजेश रघुवंशी, गोटीराम रघुवंशी, राजेश कहार, सुमित कुमार दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण मौजूद थे।



