कृषि

बेगमगंज, सुल्तानगंज में प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई खरीफ फसलों के सर्वे के लिए 35 दल गठित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील बेगमगंज एवं सुल्तानगंज में सैकड़ों एकड़ भूमि पर बोई गई खरीफ की फसल में 17500 हेक्टयर में सोयाबीन एवं 5250 हेक्टयर में उड़द की अधिकांश फसलें प्राकृतिक आपदा से बर्बाद होने के बाद किसानों एवं कांग्रेस द्वारा जंगी प्रदर्शन के साथ फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को भरपूर मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की गई थी।
किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग थी कि उनकी सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूरी तरफ से बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। खरीफ फसल की लागत निकलना मुश्किल है और अगली रवि फसल की तैयारी के लिए पैसा चाहिए तो वो होना और ज्यादा मुश्किल है।
तब प्रशासन द्वारा सभी उद्वेलित किसानों एवं नेताओं को जल्दी ही सर्वेक्षण कराने के लिए आश्वस्त किया गया था।
इसी तारत्नभ में एसडीएम प्रियंका भलावी ने पटवारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों के 35 संयुक्त सर्वेक्षण दल बनाए है। जो प्राकृतिक आपदा प्रभावित सोयाबीन की फसलों का तीन दिवस में सर्वे करके नुकसान की रिपोर्ट देंगे कि किस क्षेत्र में खरीफ की फसल को कितना नुकसान हुआ है।
इसके लिए गठित संयुक्त दल को अपने -अपने क्षेत्र में फसल नुकसानी के आंकड़े एकत्रित करना होगा और उसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपना होगी।
एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि सोयाबीन एवं मक्का की फसलों प्राकृतिक आपदा से हुए कुछ नुकसान होने के संबंध में किसानों द्वारा जानकारी मिलने पर 35 सर्वे दलों का गठन कर उन्हें तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आते ही मुआवजे के लिए कलेक्टर को प्रस्तुत कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button