हजारों विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा प्रभावित, कलेक्टर के समक्ष उठी पीटीआई शिक्षकों की बहाली की मांग

उमरियापान। जिले के ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद , बड़़वारा सहित सभी तहसीलों में पीएमश्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व संदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के पीटीआई अतिथि शिक्षकों को बिना किसी उच्च अधिकारी के निर्देश दिए बिना कटनी जिला शिक्षा अधिकारी ने योग डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा अमान्य कर अपने मनमर्जी आधार पर प्राचार्य को मौखिक आदेश देकर दर्जनों अतिथि शिक्षकों को निकाल दिया गया है । वर्तमान करीब 50वों स्कूलों के पीटीआई पद रिक्त कर दिया गया है । जिस कारण स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं शारीरिक शिक्षा से वंचित हो गए। जबकि कटनी जिला छोड़कर मध्य प्रदेश के अन्य सभी जिलों में योग डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा धारी अतिथि शिक्षक पीटीआई पद पर अब तक कार्यरत हैं। जो स्कूलों में शारीरिक शिक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। स्कूली बच्चों के पलकों का कहना है की सभी विषयों पर शिक्षा दी जा रही है, परंतु करीब पिछले 3 माह से स्वास्थ्य, खेल,और बुद्धि विकास से संबंधित शारीरिक शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है ।
शिक्षा व्यवस्था पर खिलवाड़ किए जाने की समस्या का पता तब चला जब जिले के कुछ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व अतिथि शिक्षकों ने 22 सितंबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे । बताया जाता है कि समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत अभ्यर्थियों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 अंतर्गत POMS माॅड्यूल द्वारा वार्षिक कार्य योजना सत्र 2026-27 में बीपीएड, बीपीएड, बीपीई व समकक्ष डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों को अस्थाई व्यवस्था हेतु सम्मिलित किया गया है । परंतु किन्हीं कारणों बस बीपीएड, डीपीएड, बीपीई डिप्लोमा धारी अभ्यार्थी शिक्षक स्कूलों में उपलब्ध नहीं हो पाए हैं । जिस कारण योग डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन को समकक्ष मानकर पीटीआई अतिथि शिक्षकों को संभवत डीपीआई भोपाल द्वारा सहमति आदेशानुसार स्कूल एलाट किया गया था । उसी दौरान प्राचार्यों द्वारा स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को ज्वाइन करालिया गया था । इ अटेंडेंस लगाना शुरू कर दिया । लेकिन ऐसा क्या हुआ कि प्राचार्यों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा मौखिक निर्देशों पर पीटीआई अतिथि शिक्षकों को निकाला गया है । जबकि कलेक्टर जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष स्पष्ट शब्दों में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बोल दिया गया कि जिला शिक्षा कार्यालय कटनी से पीटीआई अतिथि शिक्षकों को निकालने के कोई निर्देश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। इस विषय पर बच्चों के पालक व क्षेत्रवासियों के बीच हलचल मच गई और मन में प्रश्न उठने लगे वहीं शिक्षा व्यवस्था पर खिलवाड़ किया जाना चिन्ता का विषय बताया जाने लगा । जिला शिक्षा कार्यालय ने अगर अतिथि शिक्षकों को नहीं निकाला तो प्राचार्य कार्यालय द्वारा कैसे पीटीआई अतिथि शिक्षकों को निकाल दिया गया । शारीरिक शिक्षा के नुक्सान की पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा प्रसाशन के उच्च अधिकारियों की मानी जावेगी । बच्चों के शिक्षा व्यवस्था पर खिलवाड़ करने वाले उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जिला सदस्य अजय गौंटिया, मण्डल अध्यक्ष मनीष बागरी, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, पूर्व जनपद सदस्य संतोष बर्मन, पूर्व सरपंच विजय बर्मन, जयकुमार पाण्डे, सदन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने मांग किया है कि कटनी जिले के पिछले दिनों शिक्षा प्रसाशन द्वारा खेल पद रिक्त कर दिया गया था । पुनः पीटीआई खेल शिक्षकों को नियुक्त कर तत्काल शारीरिक शिक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास करें । ताकि स्कूली बच्चे शारीरिक शिक्षा व्यवस्था का लाभ उठा सकें ।



