समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी हेतु किसान 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

रायसेन । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। जिले में किसान पंजीयन हेतु 24 केन्द्र बनाए गए हैं जहां किसान भाई 10 अक्टूबर तक निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु वह अपना पंजीयन समय सीमा में कराएं जिससे कि उन्हें फसल विक्रय के समय अनावश्यक परेशानी ना हो।
जिले की उदयपुरा तहसील अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित विजनहाई, देवरी तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति देवरी, गैरतगंज तहसील अंतर्गत विपणन सेवा सहकारी समिति आलमपुर, सेवा सहकारी समिति गढ़ी तथा कृषक सेवा सहाकरी समिति बम्होरी गोदर में किसान पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं।
इसी प्रकार गौहरगंज तहसील अंतर्गत वहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मण्डीदीप तथा सेवा सहकारी समिति औबेदुल्लागंज, बेगमगंज तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सुमेर, बरेली तहसील अंतर्गत वहत्ताकार सेवा सहकारी समिति सिवनी, सेवा सहकारी संस्था पांजरा काशिराम तथा सेवा सहकारी समिति खरगौन, बाड़ी तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति चैनपुर, कृषक सेवा सहकारी समिति भैंसाया, कृषक सेवा सहकारी समिति बाड़ी, कृषक सेवा सहकारी समिति गुगलवाडा तथा सेवा सहकारी समिति कन्हवार में निःशुल्क कृषक पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। रायसेन तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पैमत, कृषक सेवा सहकारी समिति सांची और सेवा सहकारी समिति नरवर, सुल्तानपुर तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित खमरिया सोहनपुर और आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित चम्पानेर में निःशुल्क कृषक पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। सिलवानी तहसील अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चिचौली, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुंडाली और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चुन्हेटिया में निःशुल्क कृषक पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं।
इन निःशुल्क पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त जिले में एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, साईबर कैफे एवं सुविधा केन्द्र आदि के माध्यम से 50 रूपए शुल्क के साथ किसान पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही स्वयं के मोबाईल से भी पंजीयन किया जा सकता है। किसानों से कहा गया है कि फिनों, एयरटेल बैंक, अक्रियाशील, जनधन खाता, पेटीएम खाता, संयुक्त खाता और ऋण खाता केसीसी खाता पंजीयन के दौरान दर्ज ना कराएं और जिस बैंक खाते को दर्ज किया जाए वह आधार से जुड़ा होना जरूरी है।



