सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर करौंदी में बैठक

मार्ग और स्वागत व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महर्षि महेश विश्वविद्यालय करौंदी में सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई । बैठक में यात्रा के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया । पदाधिकारियों ने यात्रा को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं ।
सेवा के संकल्प के साथ निकलने वाली यह यात्रा बड़नगर से वाराणसी तक जाएगी। कटनी जिले में यात्रा का प्रवेश 30 सितंबर को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझगवां से बसाड़ी तक होगा । इसके बाद 1 अक्टूबर को यात्रा उमरियापान, खमतरा, विलायतकला और बड़वारा होते हुए जिला मुख्यालय कटनी पहुंचेगी।
बैठक में यात्रा के दौरान मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, जनभागीदारी तथा विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई । पदाधिकारियों ने संबंधित कार्यकर्ताओं को यात्रा के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी, अजय सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



