उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम में विजेताओं को किया पुरस्कृत

सिलवानी । माननीय उच्च न्यायालय मध्य्रपदेश जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से दिनांक 2अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम अंर्तगत सिविल न्यायालय सिलवानी में स्थिति मध्यस्थता भवन में स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओ के बच्चों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी सुनीता पचौरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े सभी घटकों के मध्य आपसी सौहार्द, टीम भावना, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
उक्त प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें हंसिका कलोसिया ने प्रथम दिव्यांशी श्रीवास्तव ने द्वितीय एवं धानी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये ।
उल्लास-एक अभिनव प्रयोग में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जी.एस. रघुवंशी, अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, संदीप जैन, मनोज राजपूत, नितिन सोनी सहित न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे ।



