बीजाडोंगरी के प्रकाश नायक बने पुलिस में सहायक उप निरीक्षक

छोटे से गांव की प्रतिभा:
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा। तहसील जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजाडोंगरी के होनहार युवक प्रकाश नायक ने पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (अ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रकाश नायक का चयन ‘निरीक्षक (अ) एवं सहायक उप निरीक्षक (अ) सीधी भर्ती परीक्षा वर्ष-2025’ के तहत हुआ है। चयन के बाद उन्हें जबलपुर एसपी कार्यालय में पहली तैनाती मिली है।
प्रकाश नायक सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक पं. चन्द्रभान नायक के भतीजे तथा पं. मोहन नायक के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
प्रकाश नायक की सफलता पर बधाई देने वालों में भगवत सिंह, देवी सिंह, राम नायक, मिथलेश नायक, कमलेश नायक और श्याम नायक सहित अनेक ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल रहे। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रकाश नायक की यह उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है।



