संजय नगर में भक्ति का सैलाब – देवी आरती के बाद गूंजा सुंदरकांड,

जय श्री राम के जयकारों से गूंजा शिव हनुमान मंदिर
संजय नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर के दरबार में तीसरे दिन उमड़ी भीड़, पिछले वर्ष की परंपरा अनुसार धूमधाम से मन रही है शारदीय नवरात्रि
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । संजय नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शाम को शिव हनुमान मंदिर में देवी जी की आरती के बाद मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
*आरती के बाद सुंदरकांड –*
रात 8:30 बजे
दुर्गा जी की आरती हुई। आरती में बड़ी संख्या में माता-बहनें शामिल हुईं। आरती के तुरंत बाद भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ शुरू किया गया। सुंदरकांड के दौरान श्रद्धालु हाथ जोड़कर भक्ति में लीन दिखे।
*जय श्री राम से गूंजा पंडाल –*
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
*हर साल की तरह धूमधाम –*
समिति ने बताया पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। 9 दिन तक रोज सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।
पूरा संजय नगर भक्तिमय बना हुआ है।
देवरी के संजय नगर शिव हनुमान मंदिर में तीसरे दिन आरती के बाद हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर



