मध्य प्रदेश
नवरात्रि समापन पर शिवाजी नगर दुर्गा उत्सव समिति ने कराया कन्या भोज

सिलवानी। शिवाजी नगर नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर शिवाजी नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में कन्या पूजन और कन्या भोज का विशेष महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए समिति द्वारा यह आयोजन किया गया।
कन्या भोज के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता करते हुए कन्याओं का सम्मान किया और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



