धार्मिक

संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बैंड-बाजों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नगर में गुप्ता परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को चंडी माता मंदिर स्थित माही मैरिज गार्डन से भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।  बैंड-बाजों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए ।
कलश यात्रा माही मैरिज गार्डन स्थित कथा स्थल से प्रारंभ होकर बावली हनुमान मंदिर, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची ।  यात्रा के दौरान माताओं एवं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया ।
कलश यात्रा में राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही । राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । 
*प्रतिदिन होगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन*
गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अमित शास्त्री जी, निकुंज धाम तिघरा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का रसपान कराया जाएगा ।  आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति के महत्व का श्रवण करने का अवसर मिलेगा ।

Related Articles

Back to top button