पति के भाभी से प्रेम संबंधों के शक में देवरानी ने भाभी ओर भतीजी को पेट्रोल डालकर जलाया
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बीना । सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदना में जेठानी एवं उसकी 14 वर्षीय बेटी को देवरानी ने ही पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। मामले में पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काजल गोस्वामी ओर आकाश ठाकुर ने प्रेम विवाह किया था और आकाश ठाकुर के अपनी भाभी गिरजा दांगी के बीच कथित प्रेम संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
2 नवंबर की शाम काजल पेट्रोल लेकर घर पहुंची और कमरे में बैठी जेठानी गिरजा तथा उनकी बेटी आयुषी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई।
घटना में 100 प्रतिशत झुलसी गिरजा ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 14 वर्षीय आयुषी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
पुलिस जांच में सीसीटीवी से बचने के लिए पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश करने और वारदात के बाद कपड़े बदलकर सबूत छिपाने की बात भी सामने आई है।
थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी काजल गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।



